आज की नारी
- aromaclasses18
- Dec 17, 2022
- 1 min read
हे नारी तुम अब कहा अबला नारी हो
हर पद पर बैठी तुम अब बड़ी अधिकारी हों
सृष्टी की रचनाकर तुम
पुरुष प्रधान समाज में तुम
हर कौशल पर भारी हो
रानी लक्ष्मी, कल्पना चावला और लता जी
अनेको अनेक हर उदाहरण पर तुम
ही नजर आ रही हो
रुढीवादी काया को मारकर
अपनी नई पहचान बना रही हो
सती प्रथा की बलि चढ़ी
हर नारी का बदला तुम चुका रही हो
बन भानु की चमक रूप मे
उजियारा अब फैला रही हो
हे नारी तुम अब कहा अबला नारी हो
हर पद पर बैठी तुम अब बड़ी अधिकारी हों
........भुवन जी की कलम से
अगर आप भी कोई कविता ,पंक्ति ,कहानी पोस्ट करना चाहते हैं तो अपनी फोटो के साथ अपनी कविता ,पंक्ति कहानी हमे मेल करे
Mail us :- Aromaclasses18@gmail.com
सभी पोस्ट का अपडेट पाने के लिए होम टैब में जाकर अपनी मेल आईडी submit करे
Our website link





Comments