top of page

माइक्रोमोस्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स व PM Of INDIA की बातचीत

aromaclasses18
Mar 30, 2024
2 min read

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लेकर स्वास्थ्य, क्लाइमेट और रीसाइक्लिंग समेत कई मुद्दों पर बेहद खास चर्चा की। पीएम मोदी और बिल गेट्स की इस चर्चा का एक वीडियो शुक्रवार को रिलीज किया गया है। इस वीडियो में पीएम मोदी ने भारत में टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और रीसाइक्लिंग को लेकर दिल खोलकर बात की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल गेट्स को अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में भी बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगाह किया कि अकुशल, अप्रशिक्षित हाथों में एआई जैसी शक्तिशाली तकनीक नहीं आनी चाहिए। इसके एआई का गलत इस्तेमाल हो सकता है। पीएम मोदी ने विस्तार से बताया कि कैसे भारत ने

अपने नागरिकों के लाभ के लिए टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण किया है। जीवन में सुधार के लिए डिजिटल की शक्ति को अपनाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश चौथी औद्योगिक क्रांति में उल्लेखनीय प्रगति करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत पचन और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने मोती गति से आगे बढ़ रहा है।

भारत परमाणु ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन में तेजी से आगे बढ़ना चाहता है। माइक्रोमोस्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कचरे के पुनचक्रण की भारत की संस्कृति के बारे में बात की। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने जो जैकेट पहनी है, वह रिसाइकिल सामग्री से बनी है। पीएम मोदी ने कहा कि इसकी खासियत यह है कि इसमें कपड़े के छोटे-छोटे टुकड़ों और रिसाइकिल प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग किया गया है।


गौरया दिवस


अमरूद खाने के फायदे


आज की नारी कविता

स्वामी विवेकानंद के विचार



अगर आप भी हमे अपनी कविता ,कहानी भेजना चाहते हैं तो हमे मेंल कर सकते हैं



हमारे यूट्यूब चैंनल से जुड़े


 
 
 

Comments


bottom of page