
सदाबहार फूल के फायदे
- aromaclasses18
- Jul 7, 2024
- 2 min read

सदाबहार फूल बगीचे में आसानी से नजर आ जाता है, लेकिन इसके फायदों से अनजान होने की वजह से हर कोई इसे नजरअंदाज कर देता है. यह ऐसा फूल है, जो डायबिटीज, कैंसर, कफ व गले में खराश जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए, क्योंकि इसके कुछ नुकसान जैसे- एलर्जी व मतली की समस्या हो सकती है. आज हम इस लेख में सदाबहार फूल के फायदे के बारे में जानेंगे -
सदाबहार फूल के फायदे
सदाबहार फूल के इस्तेमाल से डायबिटीज, गले की खराश, त्वचा संक्रमण व आंखों की समस्या इत्यादि को दूर किया जा सकता है. आइए, सदाबहार फूल के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं -
डायबिटीज करे कंट्रोल
सदाबहार फूलों का इस्तेमाल करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. य़ह शरीर में हाई ब्लड शुगर को कम कर सकता है. कुछ लोगों का दावा है कि शुगर की दवा के साथ इसका इस्तेमाल करने से ब्लड शुगर काफी कम हो सकता है. ऐसा करने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने की आशंका रहती है. ऐसे में डायबिटीज होने पर एक्सपर्ट की सलाह पर ही सदाबहार को औषधि के रूप में इस्तेमाल करें.
हमारे यूट्यूब चैंनल से जुड़े
You tube link https://youtube.com/@aromaclasses18Hb?si=lbZ7gSYddd8JTV4Jhttps://youtube.com/@aromaclasses18Hb?si=lbZ7gSYddd8JTV4J

आंखों के लिए
आंखों में होने वाली जलन को कम करने के लिए सदाबहार के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके फूलों का अर्क आंखों में होने वाली सूजन को कम कर सकता है. बेशक, कई वैज्ञानिक शोध इस तथ्य की पुष्टि करते हैं, लेकिन आंखों के संबंध में इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
कफ से छुटकारा
कफ की परेशानी को दूर करने के लिए सदाबहार फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह फेफड़ों में होने वाली जकड़न को कम करने में मदद कर सकता है. बस ध्यान रखें कि खांसी, सर्दी-जुकाम व गले में खराश जैसी परेशानी होने पर एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें.
सारांश
सदाबहार फूल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इसके इस्तेमाल से डायबिटीज, कैंसर व स्किन इंफेक्शन इत्यादि को दूर किया जा सकता है. वहीं, इसके सेवन से शरीर को कुछ नुकसान हो सकते हैं, जैसे- मतली व बाल झड़ना इत्यादि. ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें, ताकि इससे होने वाले दुष्प्रभाव को कम किया जा सके.
धन्यवाद
अंतरिक्ष मे जटिल परमाणुओं की खोज
PM of India की बिलगट्स से बातचीत
गौरया दिवस
अमरूद खाने के फायदे
आज की नारी कविता
स्वामी विवेकानंद के विचार




Comments