
प्यारी स्कूल की घण्टी
aromaclasses18
Dec 26, 2024
1 min read
जब स्कूल की घंटी बजती है ,
मन सुहाना होता है
जब घंटी बजती टन -टन -टन
मन ताल मृदंग में गाता है
चार पीरियड तक मन खुशी में गाता है
पांचवें से फिर उल्टी गिनती शुरू कर देता है
लंच बॉक्स के खुलते ही
मन उसकी खुशबू में जाता
घंटी का शोर हर वक्त मन में छा जाता है
घंटी का छोटा सा शोर
अनुशासन हमें सिखाता है
घंटी -घंटी - घंटी मन को तो भाती है
गणित का वादन लाकर
संटी हमें दिलाती है
कभी-कभी तो जल्दी बजकर
होमवर्क से हमे बचाती है
छुट्टी की घंटी बजते ही
पैरों की उड़ान बढ़ जाती है
छुट्टी की घंटी ही बैग का वजन 0 (जीरो) KG करवाती है ।....
........भुवन जी की कलम से ......
क्या है APAARID
मै नन्ही गोरैया(सुंदरकविता)
अंतरिक्ष मे जटिल परमाणुओं की खोज
PM of India की बिलगट्स से बातचीत
गौरया दिवस
अमरूद खाने के फायदे
आज की नारी कविता
स्वामी विवेकानंद के विचार




Comments