top of page

उत्तराखंड की वीरांगना

aromaclasses18
Sep 30, 2025
1 min read

♦️ उत्तराखंड की वीरांगना


उत्तराखंड की धरती प्यारी,


जहाँ जन्मी वीरांगनाएँ न्यारी।


बहादुर, समझदार, साहसी नारी,


दुश्मनों से न डरने वाली सारी।


रानी कर्णावती की गाथा है प्यारी,


मुगलों से लड़ी, बनी गढ़वाल की रानी।


नाकें काटीं, पराक्रम दिखाया,


वीरांगना बन, दुश्मनों को हराया।


"नकटी रानी" कहलाईं वो वीरांगना,


शौर्य, सेवा और साहस की भावना।


गौरा देवी भी थी सच्ची वीरांगना,


चिपको आंदोलन की महान जननी और धारा।


“पेड़ नहीं कटेंगे!” बुलंद लगाया नारा,


प्रकृति की रक्षा करने का पूरा किया अपना ये वादा।


चलो अब एक और एकवीरांगना से आपको मिलवाती हूं ,


टिंचरी माई नाम हैं उनका ,


जिन्होंने नशा मुक्त राज्य का आह्वन किया ,


नशे की दुकानों को


अग्नि की ज्वाला के नाम किया


आओ इनकी वीरांगनाओं का साहस बढ़ाए,


उत्तराखंड की शान बढ़ाए।


जय उत्तराखण्ड जय भारत


प्रिय पाठकों यह कविता हमारी प्यारी छात्रा अनुप्रिया मौर्या द्वारा लिखी गयी हैं , अनुप्रिया अभी 11वी की छात्रा हैं जिसे कविता पढ़ने व लिखने का बहुत शौक है।

, अरोमा क्लासेस के पूरे परिवार की और से अनुप्रिया को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ।

आप यू ही आगे बढ़ते रहो ।



क्या है APAARID

मै नन्ही गोरैया(सुंदरकविता)


अंतरिक्ष मे जटिल परमाणुओं की खोज



PM of India की बिलगट्स से बातचीत


गौरया दिवस


अमरूद खाने के फायदे


आज की नारी कविता

स्वामी विवेकानंद के विचार



अगर आप भी हमे अपनी कविता ,कहानी भेजना चाहते हैं तो हमे मेंल कर सकते हैं


 
 
 

Comments


bottom of page